यूपी बोर्ड में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की 31 किताबें

बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की किताबों की सूची जारी कर दी हैं। इसमें कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक 31 किताबें एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। डीआइओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने जिले के सभी राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी कॉलेजों में शासन से निर्धारित किताबें पढ़ाई जाएंगी। निर्धारित चार प्रकाशकों की ही पुस्तकें खरीदी जाएं। इसके अलावा कोई किताब न पढाएं। बोर्ड का यह मानना है कि इस फैसले से काफी सुधार होगा, ऐसा करके लिए काफी समय से विचार किया जा रहा था। बता दें कि सिलेबस को लेकर बोर्ड काफी गंभीर दिख रहा है। एनसीईआरटी की किताबों की गुणवत्ता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बच्चों में भी काफी खशी देखने को मिल रही है। कक्षा नौ में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, दसवीं में विज्ञान-गणित. 11वीं में भौतिक विज्ञान. रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित. इतिहास. भगोल. नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और समाज शास्त्र. 12वीं में भी कमोबेश यही किताबें शामिल हैं। एनसीईआरटी ने बोर्ड को इसका कॉपीराइट भी प्रदान किया है। शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा ने शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा कि किताबों की गुणवत्ता से कतई समझौता न किया जाए। शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शरू हो चका है। हालांकि अभी तक बाजार में किताबें उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए अभी तक छात्र बगैर किताबों के ही स्कूल जा रहे हैं। किताबों और प्रकाशकों की सूची जारी होने के साथ ही यह कहा गया कि अब बाजार में किताबें भी पहंच जाएंगी