भाजपा का परिचय सम्मलेन संपन्न हुआ

कानपुर नगर, गया प्रसाद लैन स्थित छोटेलाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी जनरल गंज मण्डल का परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस दौरान मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिचय सम्ममेलन में जनरलगंज मण्डल के पदाधिकारियों, कूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षो तथा जिले से आये सभी पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के समक्ष परिचय कराया गया तथा उन्हें उनके नामो के साथ किन पदो पर है इसकी जानकारी दी गयी। इस दौरान कहा गया कि हमे आने वाले चुनावो को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है साथ ही अधिक से अधिक लोगो को भाजपा पार्टी का सदस्य बनाना है। कार्यक्रम में सलिल विश्नाई, प्रमोद त्रिपाठी, संध्या मिश्रा, राजा गुप्ता, विजय साहू, विकास जायसवाल, भूपेश गुप्ता, अनीता सोनी, गुरू नारायण गुप्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।